उत्तर प्रदेश रोज़गार मेला 2019 | UP Rojgar Mela 2019 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन 2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को एक नई सौगात देते हुए प्रदेश में एक बार फिर से UP Rojgar Mela 2019 का आयोजन कर रही है। इस रोजगार मेले में भाग लेकर बेरोजगार नागरिक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। UP Rojgar Mela 2019 में प्राइवेट कंपनियों के साथ साथ मल्टीनेशनल कम्पनियां भी लखनऊ अलीगढ़ आदि भाग ले रही हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता के तौर पर दसवीं , बारहवीं , बीए , बीएससी , बीकॉम m.a. आदि की डिग्री होना आवश्यक है। प्रदेश सरकार द्वारा सेवायोजन कार्यालयों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों को एक ही स्थान पर आमंत्रित किया जाता है। जिसमें नियोजक अपनी आवश्यकता अनुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन करते हैं। और बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी अपनी इच्छा अनुसार संस्था / कंपनी चयन करने की सुविधा प्राप्त होती है।
सेवायोजन कार्यालय उत्तर प्रदेश – रोजगार मेला क्या है –
उत्तर प्रदेश के ऐसे नागरिक जो नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए यह बेहद शुभ समाचार है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Rojgar Mela 2019 का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इस रोजगार मेले के द्वारा लगभग 35000 नौकरी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो भी नागरिक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं। वह रोजगार मेले के लिए सेवायोजन वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। और इस मेले में भाग ले सकते हैं ।
UP Rojgar Mela 2019 का आयोजन यूपी रोजगार विभाग आगरा मथुरा कानपुर में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसके अतिरिक्त तो अलीगढ़ चित्रकूट बलिया हरदोई फैजाबाद एटा सीतापुर इलाहाबाद लखनऊ नोएडा बनारस श्रावस्ती हापुर सुल्तानपुर आदि जिलों में भी रोजगार मेले का आयोजन सेवायोजन कार्यालयों द्वारा किया जाएगा।
TSLPRB में PMT/PET के हाल टिकट जारी, यहां करें आवेदन
How to update mobile number address and other details in your Aadhar card |Gadgets updates hindi |
अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर पता और अन्य विवरण कैसे अपडेट करें
NIOS D.El.Ed 504-505 result OUT 2018: डीएलएड परीक्षा के नतीजे nios ac in पर घोषित ऐसे करें चेक
UP Rojgar Mela 2019 में अभ्यर्थियों का चयन कैसे होगा –
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले UP Rojgar Mela 2019 में भाग लेने के लिए आवेदन कर्ता को सर्वप्रथम सेवायोजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। बेरोजगार अभ्यर्थियों की तरह ही नियोजकों के भी पंजीकरण सेवायोजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर किया जाएगा। पंजीकरण के उपरांत नियोजक अपने संस्थान की रिक्त पदों की सूची सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। अपलोड किए गए सूची के अनुसार जिन बेरोजगार अभ्यर्थियों की प्रोफाइल जिन पदों से मैच करेगी। उनको सिस्टम द्वारा जनरेट करके मेल प्रेषित हो जाएगी।
प्रोफाइल का निर्धारण शैक्षिक योग्यता , कौशल एवम अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर निर्धारित संख्या में आवेदन किया जा सकता है। ऐसे आवेदित अभ्यर्थी की सूची नियोजन एवं एडमिन पैनल पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी पोर्टल पर की गई है।
सभी शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को रिक्तियों से संबंधित सेवायोजन अधिकारियों द्वारा ईमेल के माध्यम से UP Rojgar Mela 2019 में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही रोजगार मेले का आयोजन संबंधित जनपद स्तर समिति के द्वारा ही किया जाएगा। चयन के उपरांत नियोजक चयनित आवेदनकर्ताओं की सूची संबंधित सेवायोजन अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। जिन्हें बाद में सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
UP Rojgar Mela 2019 में मल्टीनेशनल कंपनियां भी लेंगी भाग –
मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि यह पहला मौका होगा जब रोजगार मेले में स्थानीय उद्योगों के साथ-साथ राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल कंपनियां भी भाग लेंगी। अभी तक इस मेले में भाग लेने के लिए यूरेका फ़ोर्ब्स ,मेट लाइफ .रिलायंस कैपिटल ,आईसीआईसीआई बैंक ,सिटी वुड हॉस्पिटल ,ट्रेवल होली डेज ,वरुण पम्प जैसी अनेक कंपनियों ने सहमति प्रदान की है।
UP Rojgar Mela 2019 की सूची –
क्रमांक | रोजगार मेला आई०डी० | प्रारंभ दिनांक | अंत दिनांक | मेला का स्तर | ज़िला (यदि ज़िला स्तर है तो) | रोजगार मेले का स्थान | |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 1557 | 30/01/2019 | 30/01/2019 | ज़िला स्तर | बुलन्दशहर | DISTRICT EMPLOYMENT OFFICE, NEAR VIKAS BHAWAN, BULANDSHAHR. | |
2 | 1559 | 30/01/2019 | 30/01/2019 | ज़िला स्तर | वाराणसी | राजकीय आई0टी0आई0 फील्ड चौकाघाट‚ वाराणसी । | |
3 | 1563 | 30/01/2019 | 30/01/2019 | ज़िला स्तर | इटावा | परिसर जिला सेवायोजन कार्यालय इटावा | |
4 | 1515 | 29/01/2019 | 29/01/2019 | ज़िला स्तर | रामपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ रामपुर | |
5 | 1560 | 29/01/2019 | 29/01/2019 | ज़िला स्तर | अलीगढ | Govt ITI Aligarh | |
6 | 1564 | 24/01/2019 | 24/01/2019 | ज़िला स्तर | जालौन | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ अम्बेडकर चौराहे के पास उरई। | |
7 | 1565 | 24/01/2019 | 24/01/2019 | ज़िला स्तर | महोबा | district Employment office camps mahoba | |
8 | 1517 | 23/01/2019 | 23/01/2019 | ज़िला स्तर | बलरामपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय मोहल्ला नहरबालागंज उतरौला रोड बलरामपुर | |
9 | 1555 | 23/01/2019 | 23/01/2019 | ज़िला स्तर | उन्नाव | जिला सेवायोजन कार्यालय उन्नाव। | |
10 | 1561 | 21/01/2019 | 21/01/2019 | ज़िला स्तर | कासगंज | Govt ITI Kisrauli Kasganj | |
11 | 1554 | 18/01/2019 | 18/01/2019 | ज़िला स्तर | हापुड | INDRA GANDHI I T I DELHI ROAD HAPUR | |
12 | 1550 | 16/01/2019 | 16/01/2019 | ज़िला स्तर | श्रावस्ती | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिन्गा निकट पुलिस लाइन मुख्यालय भिन्गा जनपद श्रावस्ती | |
13 | 1541 | 11/01/2019 | 11/01/2019 | ज़िला स्तर | देवरिया | जिला सेवायोजन कार्यालय जी०आई०टी०आई० परिसर‚ सलेमपुर रोड‚ देवरिया | |
14 | 1558 | 11/01/2019 | 11/01/2019 | ज़िला स्तर | वाराणसी | राजकीय आई0टी0आई0 चौकाघाट‚ वाराणसी | |
15 | 1528 | 10/01/2019 | 10/01/2019 | ज़िला स्तर | बलिया | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास केंद्र परिसर रामपुर बलिया | |
16 | 1551 | 10/01/2019 | 10/01/2019 | ज़िला स्तर | प्रतापगढ | जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ। | |
17 | 1566 | 10/01/2019 | 10/01/2019 | ज़िला स्तर | लखनऊ | REGIONAL EMPLOYMENT EXCHANGE LALBAGH OLD LDA BUILDING LUCKNOW | |
18 | 1525 | 09/01/2019 | 09/01/2019 | ज़िला स्तर | मऊ | District Employment Office ITI Campus Sahadatpura Mau | |
19 | 1556 | 09/01/2019 | 09/01/2019 | ज़िला स्तर | लखनऊ | REGIONAL EMPLOYMENT EXCHANGE LALBAGH OLD LDA BUILDING LUCKNOW | |
20 | 1562 | 09/01/2019 | 09/01/2019 | ज़िला स्तर | आगरा | Regional Employment Exchange, Agra | |
21 | 1526 | 08/01/2019 | 08/01/2019 | ज़िला स्तर | गाजीपुर | Regional employment office gajipur | |
22 | 1524 | 07/01/2019 | 07/01/2019 | ज़िला स्तर | आजमगढ | राजकीय औद्द्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई०टी०अाई परिसर हर्राकीचुंगी आजमगढ |
उत्तर प्रदेश रोज़गार मेला 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पीसी या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करके sewayojan.up.nic.in डालकर सर्च करना होगा। आप चाहे तो यहां पर क्लिक करके भी डायरेक्ट जा सकते हैं।
- होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको रोजगार मेला पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप रोजगार मेला पर क्लिक करेंगे तो यहां पर तो एक सूची खुलकर सामने आ जाएगी आप अपने जिला अनुसार सूची को देख सकते हैं। इन सूची के सामने आपको प्रतिभाग करें पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप प्रतिभाग करें पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर यदि आपका पहले से ही सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। तो आप अपना लॉग इन id और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं। और यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है। तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपके सामने रिक्तियों का पूर्ण विवरण खुलकर आएगा।
- और फिर आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस तरह से सेवायोजन पोर्टल द्वारा आयोजित UP Rojgar Mela 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही साथ आपके जिले में आयोजित होने वाले सेवायोजन रोजगार मेला में प्रतिभाग कर सकते हैं। यदि आप को रोजगार मेला इन उप , उत्तर प्रदेश रोजगार मेला , रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन , रोजगार मेला क्या है , जानकारी अच्छी लगे , तो आप अपने दोस्तों के साथ तो जरुर शेयर करें। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।