देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा | देश के किसानों के लिए घोषणा की गई योजनाओं में कुसुम योजना 2019 भी एक महत्वपूर्ण योजना है | Kushum Yojana 2019 के अंतर्गत किसान अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं |
सौर ऊर्जा संयंत्र को लगाने के लिए सरकार की तरफ से किसानों को संपूर्ण लागत का 60% केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा | इस तरह यदि किसी संयत्र को लगाने में ₹1 लाख का खर्च आता है | तो केंद्र सरकार द्वारा किसानों को ₹60 की सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी | बाकी का ₹40000 किसानों को अपने पास से लगाना होगा |
साथ ही इसमें मात्र 10 % धनराशी किसानो को अग्रिम जमा करनी होगी | केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए Kushum Yojana 2019 कुसुम योजना , सौर कृषी कुसुम योजना , कुसुम योजना ऑनलाइन आवेदन , KUSUM (Kisan Urja Suraksha Utthaan Maha Abhiyaan के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने , और कुसुम योजना 2019 का लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं | इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक लास्ट तक पढना होगा |
इस पोस्ट में क्या है?
Kushum Yojana 2019 –
भारत में 75 फ़ीसदी से भी ज्यादा लोग खेती – किसानी करते हैं | देश में की अर्थव्यवस्था किसानों पर ही निर्भर है | लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा गया है , कि किसानों को फसल बोने, सिंचाई करने , बीज लेने आदि के लिए बैंक या साहूकार से लोन लेने पड़ता है | यदि अच्छी फसल हो जाती है | तो किसानों को कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है |
यदि दुर्भाग्यवश किसी प्रकार सिंचाई आदि के अभाव में किसानों की फसल नष्ट हो जाती है | तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | कभी-कभी ऐसे किसानों को आत्महत्या जैसे घातक कदम भी उठाने पड़ते हैं | केंद्र सरकार ने देश के ऐसे किसानों की सहायता करने के लिए कई योजनाओं का सञ्चालन किया जा रहा है
- CNG Pump Dealership के लिए अप्लाई कैसे करें ? CNG Pump Dealership कैसे लें ?
- आयुष्मान मित्र भर्ती 2019| मित्र भर्ती आयुष्मान|Ayushmaan miter bharti|आयुष्मान मित्र भर्ती|आयुष्मान मित्र भर्ती 2019|Ayushmaan miter bharti in Hindi
- PM Kisan : 24 फरवरी को मिलेगी पहली किस्त, ऐसे चेक करें नाम
- PM Kisan Yojana: उत्तर प्रदेश से पीएम किसान योजना 24 फरवरी को शुरू होगी, 2000 रुपए आएंगे बैंक अकाउंट में
- किसानों से लोकसभा चुनाव बाद आधार का बायोमैट्रिक लेगी सरकार, क्योंकि…!
- pmsymy csc,pmsmy registration csc,प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे
- Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2019 | गर्भवती महिलाओं को 6000 | | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म
- आज से PACL चिटफंड में फंसा पैसा लेने के लिए करें आवेदन, देखें Video
भारत के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | हालांकि किसानों की सिंचाई करने के लिए आजकल उन्नत तकनीक के कई संसाधन मौजूद है | लेकिन इन संसाधनों का उपयोग भारत के ऐसे किसान नहीं कर पाते हैं | जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है | इसलिए ऐसे किसानों को ईश्वर पर निर्भर रहना पड़ता है |
यदि कभी समय पर बारिश ना हो तो इन किसानों की फसलें भी नष्ट हो जाती है | लेकिन केंद्र सरकार द्वारा देश के ऐसे किसानों के लिए Kushum Yojana 2019 चलाई गई है | कुसुम योजना 2019 के अंतर्गत किसान केंद्र सरकार द्वारा सहायता धनराशि प्राप्त करके अपने जमीन पर सौर संयंत्र लगा सकते हैं | ताकि वह अपने खेतों की सिंचाई समय पर कर सकें | जिससे उनकी नष्ट होने वाली फसलों को बचाया जा सके |
Kushum Yojana 2019 के उद्देश्य –
भारत सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए Kushum Yojana 2019 का संचालन किया जाएगा | कुसुम योजना 2019 को लागू करने के लिए भारत सरकार के निम्नलिखित उद्देश्य है |
- Kushum Yojana 2019 का पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान (कुसुम) है |
- कुसुम योजना के अंतर्गत देश में 3 करोड़ पम्पों को सौर ऊर्जा से चलाने का लक्ष्य रखा गया है |
- कुसुम योजना के अंतर्गत पूरे देश में 1. 40 लाख करोड रुपए की लागत आएगी |
- इसमें केंद्र सरकार 48 हजार करोड रुपए की सहायता प्रदान करेगी | जबकि इतनी ही धनराशि की सहायता राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाएगी |
- कुसुम योजना 2019 के अंतर्गत कुल लागत का सिर्फ 10 फ़ीसदी ही किसानों को देना पड़ेगा |
- इसके साथ ही लगभग ₹45 हजार करोड़ का इंतजाम केंद्र सरकार द्वारा बैंक लोन से किया जाएगा |
- कुसुम योजना 2019 के अंतर्गत पहले चरण में उन पंपों को शामिल किया जाएगा | जो अभी डीजल से चल रहे है |
- इस तरह करीब 17.5 लाख सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाने की व्यवस्था की जाएगी |
- इससे ईंधन की भी बचत होगी |
- कुसुम योजना 2019 से 28000 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जाएगा |
Kushum Yojana 2019 के लाभ –
Kushum Yojana 2019 का गठन डायरेक्ट किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है | कुसुम योजना 2019 के फलस्वरुप किसानों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे –
- कुसुम योजना 2019 के फलस्वरुप किसानों को मात्र 10% का अग्रिम भुगतान करने पर सौर ऊर्जा संयंत्र का लाभ प्रदान किया जाएगा |
- इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा कुसुम योजना 2019 में प्रदान की जाने वाली सब्सिडी डायरेक्ट उनके खातों में प्रदान की जाएगी |
- इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बंजर भूमि का भी उपयोग कर सकते हैं |
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को बैंक ऋण के रूप में कुल व्यय का 30% हिस्सा प्रदान किया जाएगा |
- इसके साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की कुल लागत का 60% हिस्सा सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा |
- योजना के संचालन से बिजली की बचत होगी | और इसके साथ ही ईंधन की बचत होगी |
- दूसरी तरफ अब किसान कम लागत में अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे |
Kushum Yojana 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
- केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए गठित की गई Kushum Yojana 2019 में आवेदन करने के लिए आप https://mnre.gov.in/hi वेबसाइट पर जा सकतें हैं |
- यहाँ आपको कुसुम योजना 2019 में आवेदन करने की अधिक जानकारी प्राप्त होगी |
तो दोस्तों यह थी देश के किसानों के लिए बजट 2018 – 19 में गठित की गई Kushum Yojana 2019 के बारे में थोड़ी सी जानकारी | यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी प्राप्त हो सके | इसके साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम आपके सवालों का जल्द ही जवाब देंगे || धन्यवाद ||