इस पोस्ट में क्या है?
Swachh Bharat Mission के तहत Sauchalay Yojana List 2019 ऑनलाइन कैसे चेक करे ? Sauchalaya List In Hindi
Sauchalay Yojana List 2019 – भारत सरकार लगातार भारत को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयत्न कर रही है। Swachh Bharat Mission जैसे कई कार्यक्रम भी चला रही है। भारतीय नागरिकों को जागरूक करने के लिए समय समय पर भारत सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है। ऐसे ही भारत सरकार ने देश के गरीब परिवारों के लिए फ्री शौचालय योजना भी लाई है। जिसके अंतर्गत गरीब परिवार के ऐसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। और वह शौचालय निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। उनके लिए भारत सरकार शौचालय अनुदान देखकर घर में शौचालय बनवाने में सहायता प्रदान कर रही है।
ऐसे में यदि आपने भी भारत सरकार से शौचालय अनुदान के लिए आवेदन किया था। और आप चेक करना चाहते हैं। कि शौचालय अनुदान में आप का नाम आया है। या नहीं तो आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं। कि भारत सरकार द्वारा जारी Sauchalay Yojana List 2019 में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। और अपना नाम पता कर सकते हैं।
Swachh Bharat Mission –
Sauchalay Yojana List 2019 के बारे में बात करने से पहले हम आपको बताना चाहते हैं की स्वच्छ भारत मिशन क्या है | क्योंकि Sauchalay Yojana List 2019 स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है | जिसके माध्यम से देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है |
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाया गया था | इस अभियान को 2 अक्तूबर २०१४ को शुरू किया गया | अभियान राष्ट्रिय स्तर पर शुरू किया गया और इसमें सरकार , कर्मचारी के साथ साथ आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया |
स्वच्छ भारत अभियान में आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए सरकार ने स्वच्छ भारतअभियान को आगे बढाया और ऐसे नागरिकों के लिए शौचालय योजना की शुरुवात की | जो नागरिक आर्थिक समस्याओं के कारण शौचालय बनवाने में असमर्थ है |
Swachh Bharat Mission के तहत Sauchalay Yojana List 2019 में अपना नाम कैसे देखें –
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे Swachh Bharat Mission के तहत भारत के गरीब परिवारों को मिलने वाले Sauchalay Yojana List 2019 में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे बताए गए साधारण से स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। इसके पश्चात आप अपना नाम Sauchalay Yojana List 2019 में देख सकेंगे।
1. शौचालय योजना लिस्ट 2019 में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://sbm.gov.in/sbmreport/Home.aspx पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर आप यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट भी जा सकतें हैं |
2. वेबसाइट पर पहुचने के पश्चात् आपको Report सेक्शन में से [A03] Swachh Bharat Mission Target vs Achievement On the Basis of Detail Eneterd आप्शन पर क्लीक करना होगा |
3. जैसे ही आप [A03] Swachh Bharat Mission Target vs Achievement On the Basis of Detail Eneterd आप्शन पर क्लीक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
2. अब आप यहां पर आपको उस राज्य को सेलेक्ट करना है | जिस राज्य की Sauchalay Yojana List 2019 आप देखना चाहते हैं | राज्य का नाम सेलेक्ट करने के पश्चात् आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है | और बाद में अपने ब्लाक का नाम सेलेक्ट करना है | जैसा आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है |
4. इसके बाद आपको व्यू रिपोर्ट आप्शन पर क्लीक करना होगा | जैसे ही आप व्यू रिपोर्ट आप्शन पर क्लीक करेंगे | आपको उस ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगी |.
Sauchalaya List In Hindi | शौचालय योजना लिस्ट 2019 –
5. यहाँ पर आपको अपने ग्राम पंचायत के सामने total detail entered (with & without toilet) वाली लाइन में दिए गए संख्या पर क्लीक करें |
6. जैसे ही आप संख्या पर क्लीक करेंगे | आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के सभी लाभार्थियों की Sauchalay Yojana List 2019 दिखाई देगी | यहाँ पर आप अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य या जिसका भी नाम आप देखना चाहतें हैं उसका नाम देख सकतें हैं |
नोट – यदि आपने अपने ब्राउज़र में पॉपअप ब्लाक कर रखा है तो Sauchalay Yojana List 2019 शो नहीं होगी | आपको पहले पॉपअप को ओन करना होगा | और फिर से नंबर्स पर क्लीक करेंगे , तो लिस्ट आपको दिखाई देगी |
पॉपअप On करने के लिये आपको अपने ब्राउज़र की सेटिंग में में जाना होगा | इसके बाद आपको साईट सेटिंग आप्शन में इस साईट के लिए पॉपअप On करें | जैसा आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है |
इस तरह से आप अपना नाम Sauchalay Yojana List 2019 में देख सकतें हैं | यदि आपका नाम शौचालय योजना लिस्ट 2019 में नहीं है , तो आप भी के लिए अप्लाई कर सकते हैं | लेकिन आप शौचालय योजना में अप्लाई करने से पहले अपनी पात्रता जरुर चेक कर लें | यदि आप पात्र नहीं होंगे तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा | आवेदन करने के बारे में पूरी जानकारी आप यहाँ क्लीक करके प्राप्त कर सकतें हैं |
दोस्तों इस तरह से आप Swachh Bharat Mission के तहत भारत सरकार द्वारा मिलने वाले Sauchalay Yojana List 2019 को अपने मोबाइल PC लैपटॉप में आसानी से देख सकते हैं। आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ताकि अन्य लोगों की भी मदद हो सके। साथ ही यदि आपका कोई सवाल है। तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।
Hello sir hame abhitak sandash bathru or aavash yojna koy bhi yojna nahi mili